भागलपुर, जनवरी 5 -- बाथ थाना क्षेत्र से बाथ थाना पुलिस ने देसी शराब भारी मात्रा में बरामद किया है। बाथ थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि रविवार को छापेमारी कर धांधी बेलारी पंचायत स्थित झोझी-मुसहरी से 18 लीटर देसी शराब बरामद किया गया है। तस्कर पुलिस को देखते ही फरार हो गया है। मामले में पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...