भागलपुर, फरवरी 21 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता बाथ थानाक्षेत्र अंतर्गत झोझी मुसहरी निवासी टेंट हाउस संचालक चंदन कुमार सिंह की बकाया रुपये मांगने पर पीट-पीटकर हत्या मामले में पुलिस को दूसरे दिन भी कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। इधर बाथ थाना पुलिस मृतक की पत्नी सोनम कुमारी के आवेदन पर हत्या की नामजद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। परिजन जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। बाथ थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सुमन कुमारी ठाकुर ने बताया कि मुंगेर जिले के तारापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनपुर गांव निवासी चितरंजन कुमार के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। जल्द ही हत्यारे की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...