जहानाबाद, सितम्बर 14 -- अरवल निज संवाददाता। बाथे नरसंहार के मामले में सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई को लेकर भाकपा-माले के अरवल विधायक महानंद सिंह और फुलवारी विधायक गोपाल रविदास ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर कहा है कि न्याय और संवैधानिक दायित्व दोनों का तकाजा है कि बाथे जनसंहार के दोषियों को कठोर दंड मिले। इसके लिए बिहार सरकार को चाहिए कि समय रहते सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करे और मुकदमे की पैरवी के लिए सक्षम व अनुभवी अधिवक्ता की नियुक्ति करे, ताकि मुकदमे को प्रभावी ढंग से लड़ा जा सके। आगे कहा कि जो गलितयां पटना उच्च न्यायालय में सुनवाई के दौरान रह गई थी, वह सर्वोच्च न्यायालय में न हो ताकि पीड़ित परिवारों के न्याय की गारंटी हो सके। माले विधायकों ने उम्मीद जताई कि बिहार सरकार इस मामले को गंभीरता से लेगी और तत्काल आवश्यक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.