जहानाबाद, दिसम्बर 30 -- मेहन्दिया, निज संवाददाता। परासी थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाथे के सोन दियारे से 100 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान लाल बाबू चौधरी लोधीपुर मठिया निवासी के रूप में की गई है, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया है। परासी थानाध्यक्ष सिराज आलम ने बताया कि पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली की बाथे के सोन दियारे इलाके में अवैध शराब का निर्माण हो रहा है। जिसके बाद उक्त जगह पर छापेमारी की गई, जहां से 100 लीटर देसी महुआ शराब बरामद हुई। वहीं 3000 लीटर जावा महुआ बरामद किया गया। इसके अलावे एक भट्टी को भी ध्वस्त किया गया। फोटो- 30 दिसंबर अरवल- 16 कैप्शन- अरवल के परासी थाने में शराब के साथ गिरफ्तार कारोबारी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.