हिन्दुस्तान संवाद, जनवरी 31 -- मथुरा के चौमुहां थाना जैत के अंतर्गत आम्रपाली सोसाइटी में रहने वाली किशोरी की बाथरूम से नहाकर निकलते ही मौत हो गयी। लड़की के अचानक मौत का कारण नहीं पता चल पाया है। परिवार का कहना है कि किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं थी। लड़की केवल नहाने गई थी। नहाकर आते ही वो गिर गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुासर आम्रपाली सोसाइटी में रह रहे वीके वर्मा की 16 वर्षीय बेटी उन्नति उर्फ रितु गुरुवार दोपहर करीब एक बजे बाथरूम में नहाने गयी थी। जैसे ही वह नहा कर बाथरूम से निकली तभी अचानक वह फर्श पर गिर कर बेहोश हो गयी। परिजन उसे तत्काल उपचार को केडी हॉस्पिटल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। इसकी जानकारी होने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.