संभल, मार्च 20 -- शहर के मोहल्ला चुन्नी में मंगलवार की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। बाथरूम में लगे गैस गीजर को ऑन करते ही उसमें आग लग गई। जिसमें नहाने गए गृहस्वामी बुरी तरह झुलस गया। उनको उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मोहल्ला चुन्नी निवासी रमेश चंद पुत्र फग्गन लाल रोजना की तरह मंगलवार की सुबह नहाने गए थे। जैसे ही उन्होंने गर्म पानी के लिए बाथरूम में लगा गैस गीजर ऑन किया तो उसमे आग लग गई। आग इतनी तेज थी, कि रमेश चंद बाथरूम में ही फंस गए। उनकी चीख सुनकर घर वाले दौड़े और किसी तहर आग पर काबू पाया लेकिन, तब तक रमेश चंद लगभग 50 प्रतिशत झुलस चुके थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.