मुजफ्फरपुर, जनवरी 21 -- मुजफ्फरपुर के अहियापुर इलाके में मंगलवार को एक शर्मनाक घटना सामने आई। यहां एक घर में पेंटिंग का काम करने आए मजदूर ने घर की महिला का बाथरूम में वीडियो बनाने की कोशिश की। मजदूर की इस हरकत पर जैसे ही महिला की नजर पड़ी, उसने तुरंत शोर मचा दिया। शोर सुनकर घर और आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए। भीड़ ने की पिटाई गुस्साए लोगों ने आरोपी मजदूर को मौके पर ही पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक पुलिस लाइन चौक के पास का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, युवक मोबाइल से आपत्तिजनक वीडियो बनाने की फिराक में था। फिलहाल पुलिस को मामले की शिकायत मिल गई है और आवेदन के आधार पर आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.