मेरठ, जनवरी 20 -- मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में नारायण कॉलोनी निवासी युवती की अपने मामा के यहां दिल्ली में बाथरूम में बेहोश होकर गिरने से मौत हो गई। घटना के समय युवती के मामा और परिजन किसी कार्य से घर से बाहर गए हुए थे। परिजन जब घर पहुंचे तो युवती को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने सोमवार को पल्लवपुरम में युवती का अंतिम संस्कार कर दिया। पल्लवपुरम के दुल्हैड़ा गांव निवासी संदीप चौहान परिवार के साथ फेस टू स्थित नारायण कॉलोनी में रह रहे थे। सात साल पहले संदीप चौहान की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। परिवार में पत्नी अनीता चौहान 14 वर्षीय पुत्र अथर्व और 19 वर्षीय बेटी अंशिका थे। अंशिका कुछ दिन से अपने मामा के यहां दिल्ली में रह रही थी। रविवार को उसके मामा और मामी घर से बाहर किसी कार्य से ...