सासाराम, दिसम्बर 11 -- सासाराम जिले में चालक सिपाही परीक्षा के दौरान सॉल्वर गैंग मजिस्ट्रेट बनकर परीक्षा केंद्र में घुसा और एक परीक्षार्थी को सहायता पहुंचाने का असफल प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गैंग के तीन लोगों के साथ परीक्षार्थी को भी मौके से गिरफ्तार किया है। मामला डेहरी के डीएवी कटार परीक्षा केंद्र का है। इस संबंध में गुरूवार को आयोजित प्रेस वार्ता में डेहरी के एएसपी अतुलेश झा ने बताया कि 10 दिसंबर को आयोजित चालक सिपाही परीक्षा के दौरान सूचना प्राप्त हुई थी कि डीएवी कटार परीक्षा केंद्र पर एक व्यक्ति अपने आप को वरीय कोषागार अधिकारी बताकर परीक्षा केंद्र गया हुआ है। जिसकी गतिविधियां संदिग्ध है। सूचना प्राप्त होते ही मामले की जांच कराई गई एवं कथित वरीय कोषागार पदाधिकारी अशोक कुमार, विकास भवन, पटना को हिरासत में लिया गया। उसके का...