आगरा, जनवरी 8 -- थाना सिकन्दरा क्षेत्र की एक युवती ने पड़ोसी पर जबरन बाथरूम में घुसकर छेड़छाड़, मारपीट और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित अरुण दिवाकर, दीपा दिवाकर, मंजू दिवाकर, मनीषा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि चार जनवरी की शाम करीब 3:30 बजे वह अपनी मां की सहेली से मिलने सिकंदरा क्षेत्र स्थित फ्लैट पर गई थीं। आरोप है कि जब पीड़िता बाथरूम में थी, तभी अरुण दिवाकर, उसकी पत्नी दीपा, मां मंजू और बहन मनीषा ने जबरन बाथरूम में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की और उसे घसीटते हुए बाहर ले आए। विरोध करने पर लात-घूंसों से मारपीट की। चरित्र पर लांछन लगाए। पीड़िता को बचाने आई घरेलू सहायिका के साथ भी धक्का-मुक्की की। किसी तरह पीड़िता वहां से जान बचाकर पश्चिमपुरी चौकी पहुंची। पुलि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.