चाईबासा, सितम्बर 5 -- चाईबासा। पुलिस लाइन में पदस्थापित 55 वर्षीय पुलिस जवान लखी नारायण उरांव की शुक्रवार को हादसे में मौत हो गई। वह रांची जिले के सोनाहातु थाना क्षेत्र अंतर्गत शिरडी गांव के रहने वाले थे।जानकारी के अनुसार लखी नारायण उरांव पुलिस लाइन स्थित बाथरूम गए थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे गिर पड़े। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लगी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस लाइन के जवानों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस प्रशासन ने उनके शव को पैतृक गांव भेज दिया। जवानों ने बताया कि उनकी मौत बाथरूम में गिरने से हुई चोट के कारण हुई है। इस घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.