महाराजगंज, मई 8 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। किराए के आवास में पड़ोसी महिला के साथ अनबन की उड़ती खबर ने कोल्हुई थाने में तैनात एक उप निरीक्षक को पुलिस लाइन पहुंचा दिया। इससे हड़कंप मच गया। दरोगा के लाइन हाजिर होने के बाद भड़की महिला भी शांत हो गई। दरोगा के खिलाफ कार्रवाई को पुलिस महकमा रूटीन स्थानांतरण की प्रक्रिया बता रहा है, पर कोल्हुई कस्बे में इस घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। सेवानिवृत्ति के दहलीज की ओर बढ़ रहे करीब 55 वर्षीय दरोगा कोल्हुई थाने में तैनाती के बाद कस्बे में ही किराया के आवास में रहते थे। उसी आवास के दूसरे कमरे में एक महिला भी रहती है। मां के बीमार होने के बाद वह चौकीदारी का काम करती है। महिला का पति से विवाद है। मामला कोर्ट में चल रही है। एक बच्ची के साथ वह किराया के कमरा में रहती है। बताया जा रहा है कि दरोगा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.