हापुड़, जनवरी 13 -- पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी में देर रात एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। वार्ड संख्या आठ के सभासद और उनके परिजनों पर मोहल्ले के एक युवक व उसके परिवार के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहल्ला गढ़ी निवासी केशू रविवार देर रात अपने मकान के बाहर अपने ताऊ के पुत्र तरुण से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान वार्ड आठ के सभासद निर्मल अपने परिजनों आदेश, हरिओम, प्रतीक, आकाश, सूरज और मनोज के साथ वहां पहुंचे। आरोप है कि बातचीत के दौरान कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते गाली-गलौच और मारपीट में बदल गई। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपियों ने डंडों और ईंटों से हमला कर दिया। शोर सुनकर बबली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.