प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 8 -- लंबे समय तक साथ रहने के बाद अंतू इलाके के दो दंपतियों में आया मनमुटाव गुरुवार को बातचीत के बाद समाप्त हो गया। महिला प्रकोष्ठ के सदस्यों की काउंसलिंग के बाद दोनों एक साथ रहने को राजी हो गए। महिला सहायता प्रकोष्ठ से ही वे एक साथ घर चले गए। अंतू थाना क्षेत्र के एक युवक की शादी 11 साल पहले हुई थी। उसे दो बच्चे भी हैं। युवक बाहर नौकरी करता था लेकिन पत्नी उसे घर पर रहने को कहती थी। यहां आने के बाद दोनों में विवाद होने लगा तो पति ने एक दो बार उसकी पिटाई कर दी। पत्नी अलग रहने लगी। शिकायत पुलिस के पास पहुंची तो महिला प्रकोष्ठ में दोनों को बुलाकर बातचीत की गई। दोनों फिर से साथ रहने को राजी हो गए। अंतू की ही एक अन्य युवती की शादी अभी 2 साल पहले हुई थी। युवती मामूली रूप से दिव्यांग दिखी तो ससुराल के लोग एतराज करने लगे। मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.