फरीदाबाद, सितम्बर 7 -- फरीदाबाद। यमुना में जल स्तर बढ़ने के कारण फरीदाबाद और पलवल में 16 हजार एकड़ से ज्यादा फसल को नुकसान होने का अनुमान है। सब्जियों और धान की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। यह जानकारी सिंचाई विभाग द्वारा किए गए एक आकलन के आधार पर सामने आई है। हालांकि, यमुना का पानी उतरने के बाद राजस्व विभाग फसलों के नुकसान का पुख्ता सर्वे करेगा। ओखला बैराज से यमुना में गुरुवार को दो लाख 44 हजार क्यूसेक तक पानी छोड़ा गया था। इससे यमुना के किनारे वाले खेतों में उगी फसल तबाह हो गई। मौजूदा समय में यमुना में दो लाख क्यूसेक से पानी कम हुआ है। इससे यमुना में जलस्तर दो फीट तक नीचे आया है। ज्यादा पानी आने के कारण यमुना के किनारे लगते इलाके में फसलों को बड़ा नुकसान हुआ है। फरीदाबाद जिले में बसंतपुर से लेकर मोहना गांव तक फसलों में भारी तबाही हुई ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.