नोएडा, नवम्बर 16 -- हिंडन नदी में बाढ़ के दौरान शहर में पानी आने से रोकने में मदद मिलेगी इसी माह निविदा जारी कर बारिश से पहले काम पूरा करने का लक्ष्य ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। हिंडन नदी में बाढ़ की स्थिति पैदा होने पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पानी को आने से रोकने के लिए बिसरख नाले पर गेट (रेगुलेटर) लगाने की तैयारी तेज कर दी गई है। प्राधिकरण ने सिंचाई विभाग को इस कार्य के लिए पांच करोड़ रुपये की राशि जारी की है। सिंचाई विभाग इस माह निविदा जारी करेगा। बारिश से पहले काम पूरा करने का लक्ष्य है। प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक मनोज कुमार सचान ने बताया कि बिसरख नाले पर गेट का निर्माण ऐमनाबाद बंध पर किया जाएगा। नाला हिंडन नदी में यहीं पर गिरता है। निर्माण सिंचाई विभाग यह कार्य कराएगा। इस पर आने वाला खर्च लगभग 10.56 करोड़ रुपये प्राधिकरण वहन करेगा...