नई दिल्ली, अगस्त 5 -- यूपी में बाढ़ से घिरे पूर्वांचल के लाखों लोगों के लिए राहत की खबर है। प्रयागराज और मिर्जापुर में लगातार बढ़ रहा गंगा का जलस्तर अब घटना शुरू हो गया है। वहीं, वाराणसी में भी पानी स्थिर हो गया है। मंगलवार देर रात या बुधवार से वाराणसी में भी पानी घटना शुरू होने की उम्मीद है। प्रयागराज में एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गंगा घट रही हैं। मिर्जापुर में घटाव की रफ्तार आधा सेंटीमीटर प्रति घंटे है। प्रयागराज में सोमवार की रात ही राहत की उम्मीद तब हो गई थी जब यमुना का पानी घटने लगा था। रात आठ बजे नैनी में यमुना का जलस्तर घटने लगा था। नैनी में सोमवार शाम (शाम चार बजे से रात आठ बजे तक) चार घंटे में यमुना का जलस्तर चार सेमी कम हुआ था। छतनाग में गंगा का जलस्तर आठ घंटे यानी सोमवार दोपहर 12 बजे से रात आठ बजे तक स्थिर हुआ था। हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.