बलरामपुर, जनवरी 8 -- बलरामपुर । आगामी मानसून के मद्देनजर जिले में बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों की पूर्व तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित की गई। जिसमें बाढ़ से होने वाली संभावित क्षति को न्यूनतम करने एवं जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। अधिशासी अभियंता ने बताया कि जिले में 4 तटबंधों पर स्थित 30 गैप के मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य स्वीकृत हो चुके हैं। इन सभी स्वीकृत गैपों पर शीघ्र ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। जिससे मानसून के दौरान किसी भी प्रकार की बाढ़जनित स्थिति से प्रभावी रूप से निपटा जा सके। सदर विधायक पल्टूराम एवं तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों के बाढ़ प्रभावित एवं संवेदनशील ग्रामों की सूची उपलब्ध कराई। डीएम ने इन ग्रामों को विशेष प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य...