लखीमपुरखीरी, सितम्बर 7 -- शारदा नदी से आई बाढ़ का पानी शहरी इलासे से तो निकल गया है लेकिन कुछ गांवों के अलावा किसानों के खेतों में बाढ़ का अभी भी भरा हुआ है। खेतों में भरे बाढ़ के पानी के चलते किसानों की फसल बर्बाद हो रहीं हैं। किसानों की इस बड़ी समस्या को देखते हुए एसडीएम लेखपाल सहित टीम के साथ कई गांवों में पहुंचे और फसलों का निरीक्षण करते हुए सर्वे कराया। इस दौरान एसडीएम ने ग्रामीणों से वार्ता करते हुए उन्हें मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया। जानकारी देते हुए एसडीएम डा. अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देशानुसार बाढ़ के पानी से किसानों की फसलों के हुए नुकसान का सर्वे उनके द्वारा टीम के साथ खुद जाकर किया जा रहा है। बताया कि पलिया तहसील क्षेत्र के थाना मझगई के गांव लियाकत पुरवा व चौरी कला में जाकर सर्वे किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.