सिद्धार्थ, मार्च 9 -- उस्का बाजार। बाढ़ के समय में सर्वाधिक प्रभावित रहने वाले जोगिया क्षेत्र के गांव अमरिया और संगलदीप का शनिवार को डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने निरीक्षण किया। उन्होंने अफसरों को बाढ़ से पूर्व मई माह में ही सभी तैयारियां पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया। निरीक्षण में अमरिया के गांव के पूरब राप्ती नदी से हुए कटान को देखा। गांव के सुभाष यादव, अशोक तिवारी, बेचू निषाद, राममूरत यादव, जियाऊ साहनी, दिलीप, तौलन ने बताया कि राप्ती नदी का कटान रोकने के लिए स्थाई बांध बनाया जाना जरूरी है। डीएम ने लोगों को आश्वस्त किया कि बाढ़ से पूर्व इसका हल हो जाएगा। ग्रामीणों ने गांव के बीचोबीच गुजर रहे हाई वोल्टेज खुले तार को केबल तार में बदलने की मांग की। वाटर सप्लाई का पाइप डालने के लिए खोदे गए सड़क को संबंधित कार्यदाई संस्था द्वारा सड़क पुनः नहीं ब...