पूर्णिया, मई 21 -- पूर्णिया। संभावित बाढ़ से मुकाबले के लिए जल संसाधन विभाग की पुख्ता तैयारी है। बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु राज्य सरकार द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ के पूर्व तैयारियों की समीक्षा की गई है। बाढ़ पूर्व कराये गये कटाव निरोधक / बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य कराये गये हैं। बाढ़ अवधि में तटबंध के अतिआक्राम्य-अतिसंवेदनशील स्थलों पर तटबंध एम्बुलेंस की व्यवस्था होती है। तटबंध पर निगरानी एवं चौकसी के लिए पदाधिकारियों एवं श्रमिकों के लिए अस्थायी आवासन, शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था होती है। सेटेलाईट इमेजरी का उपयोग प्रतिवर्ष बाढ़ प्रबंधन योजनाओं के सूत्रीकरण एवं अनुश्रवण के लिए किया जाता रहा है। समीक्षा बैठक में स्थानीय प्रशासनिक अधिकार...