बरेली, सितम्बर 5 -- यूपी में पूरब से लेकर पश्चिम तक बारिश और बाढ़ ने कहर ढाया हुआ है। खीरी-पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर में बाढ़ का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। वहीं, वाराणसी और प्रयागराज में एक बार फिर गंगा में उफान आने लगा है। गंगा इस सीजन में चौथी बार बढ़ने लगी हैं। शुक्रवार को दोनों जिलों में एक सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ाव शुरू हो गया है। खीरी के धौरहरा में कच्चा बंधा फटने से 60 से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी दाखिल हो गया है। बाढ़ से विस्थापित हुए लोग नेशनल हाईवे के किनारे आकर बस गए हैं। नेशनल हाईवे 730 से जुड़ी सड़कें जलमग्न हैं। आवागमन बंद हो गया है। नाव के जरिए प्रशासन भोजन और राहत सामग्री पहुंचा रहा है। वहीं बरेली के कई इलाके बाढ़ की चपेट में हैं। यह भी पढ़ें- टोटी कांड अवनीश अवस्थी ने कराया, हम कभी भूल नहीं सकतेः अखिलेश यादव श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.