बेगुसराय, अगस्त 5 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। गंगा का पानी तेजी से बढ़ने के कारण दियारा क्षेत्र में संकट बढ़ने लगे हैं। इसके साथ ही दियारा क्षेत्र में रह रहे लोगों के बच्चों का पठन पाठन भी ठप पड़ा हुआ है। रातगांव पंचायत के भगवानपुर चक्की गांव पूरी तरह से जलमग्न होने के कारण यहां के स्कूलों को बंद कर दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के स्कूलों में गर्मी छुट्टी नहीं होती है। बाढ़ की ही छुट्टी दी जाती है। इसी तरह मधुरापुर के कई स्कूलों में बाढ़ को लेकर चल रहे स्कूलों में परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण मो फारूख, मो अफजल सहित कई लोगों ने बताया कि पिछले तीन दिनों से काफी तेजी से पानी बढ़ने लगा है। इससे लोग दहशत में हैं। भगवानपुर चक्की बाढ़ के समय में जिला और प्रखंड व अनुमंडल मुख्यालय से कट जाता है। यहां लोगों का एकमात्र सहारा नाव ही रहते हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.