हिन्दुस्तान ब्यूरो, सितम्बर 12 -- बिहार को बाढ़ से निपटने और बेहतर सिंचाई सुविधा के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार आर्थिक मदद देगा। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को इसको लेकर बिहार के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी एवं विभाग के प्रधान सचिव संतोष मल्ल के साथ-साथ अन्य आला अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा की। पाटिल ने गुरुवार को कोसी-मेची नदी जोड़ परियोजना के स्थलों के साथ ही पश्चिमी कोसी नहर और बागमती नदी के तटबंध का हवाई सर्वेक्षण भी किया। उनके साथ केंद्रीय राज्यमंत्री राजभूषण चौधरी के अलावा मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे। पाटिल बिहार की केंद्रीय मदद से जुड़ी योजनाओं का हवाई सर्वेक्षण के लिए गुरुवार को पटना पहुंचे थे। वीरपुर रवाना होने के पहले उन्होंने पटना एयरपोर्ट पर बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग के अधिकारिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.