बेगुसराय, सितम्बर 16 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। बाढ़ के पानी से घिरे लोगों को अब भी आर्थिक मदद की दरकार है। दर्जनों लोगों ने आरोप लगाया है कि अधिकारियों की मनमानीपूर्ण रवैया के कारण अधिकतर लोगों को बाढ़ सहायता राशि नहीं दी गई। बताया जाता है कि नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 27 में ही डेढ दर्जन लोगों को सहायता राशि नहीं दी गई। मिली जानकारी के अनुसार रामकिशोर सिंह, संतोष सिंह, रामसकल सिंह, अनिल सिंह बच्चा सिंह, गुलशन कुमार आदि दर्जनों लोगों ने आरोप लगाया है कि अधिकारियों द्वारा उन्हें बाढ़ सहायता राशि नहीं दी गई है। कई लोगों ने बताया कि अधिकारियों द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों की सूची मांगी गई। लेकिन मनमानी पूर्ण तरीका अपना कर उनका नाम छोड़ दिया गया। गौरतलब है कि सहायता के रूप में प्रत्येक प्रभावितों को 7000 रूपए देने की बात कही गई थी। तेघड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.