शाहजहांपुर, सितम्बर 9 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। गर्रा नदी में आई भीषण बाढ़ के बीच शहर के सुभाष नगर में बनाए गए बाढ़ शरणालय में एक महिला ने सुरक्षित रूप से पुत्र को जन्म दिया। गीता पत्नी संजीव ने रविवार देर शाम बेटे को जन्म दिया। मां और बच्चा दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं। जानकारी मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार शरणालय पहुंचे और जरूरी वस्तुएं उपलब्ध करवाईं। जानकारी के अनुसार, गर्रा की बाढ़ कारण कारण लोग अपने घर छोड़कर रिश्तेदारी या गांव चले गए हैं। जिनके पास ठिकाना नहीं था, उन्हें प्रशासन द्वारा बनाए गए शरणालय में शरण मिली। सुभाषनगर के शरणालय में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जच्चा और नवजात की जांच कराई और खाने-पीने की व्यवस्था सुनिश्चित की। एडीएम अरविंद कुमार ने नवजात के लिए न्यू बोर्न बेबी किट, मिठाई, फल, क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.