इस्लामाबाद, सितम्बर 13 -- पाकिस्तान में गजब का खेल चल रहा है। एक तरफ देश बाढ़ से जूझ रहा है। बाढ़ से देश को उबारने के लिए वह हाथ फैलाकर मदद मांग रहा है। फिर मदद के लिए मिले पैसों को यहां की सरकार आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को दे रही है। अब लश्कर इन पैसों का इस्तेमाल करके उस मस्जिद को बनवा रहा है जो ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तबाह हुई थी। यह मस्जिद लश्कर का मुख्यालय है। इस मस्जिद को पूरी तरह से गिराकर इसकी जगह नई मस्जिद बनाने की तैयारी है। करीब पांच महीने पहले भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में लश्कर के मुख्यालय को तबाह कर दिया था। इस हमले में इस मस्जिद के तीन अहम हिस्से तबाह हो गए थे। इन हिस्सों में कैडर के रहने, हथियार जुटाने और ट्रेनिंग की सुविधा का इंतजाम था। हमले के बाद केवल इसके अवशेष ही बाकी रह गए थे। जिसे आतंकी संगठन किसी तरह से इस्तेमाल नहीं कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.