भागलपुर, अगस्त 14 -- भागलपुर। शहरी क्षेत्र में मौजूद बाढ़ राहत शिविरों में नगर निगम की ओर से उपलब्ध कराई गई सुविधाओं को लेकर गुरुवार को नगर निगम में समीक्षा बैठक हुई। इसकी समीक्षा उप नगर आयुक्त ने की। इस दौरान बाढ़ विस्थापितों को अब तक उपलब्ध कराई गई सुविधा और किन सुविधाओं को और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराया जा सकता है, इसकी समीक्षा की गई। साथ में यह भी निर्देश दिया गया कि शहरी क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पीड़ितों के लिए क्या इंतजाम किए गए हैं। शहरी क्षेत्र के बाढ़ में डूबे इलाकों से बाढ़ का पानी निकलने के बाद साफ-सफाई आदि इंतजाम को लेकर विशेष दिशा निर्देश दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.