हाजीपुर, अगस्त 12 -- राघोपुर, संवाद सूत्र। राघोपुर प्रखंड के जुड़ावनपुर बरारी गांव के महादलित बस्ती के लोगों ने मंगलवार को बाढ़ मे किसी प्रकार की सहायता न मिलने पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान लोगों ने जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हंगामा कर रहे लोगों ने कहा कि सरकारी स्तर पर हमलोगों को किसी प्रकार की सुविधा नहीं मिली है। चारों तरफ बाढ़ का पानी है। हमलोगों को नाव भी नहीं मिली है। घर में राशन खत्म होने को है। लोगों ने कहा कि राघोपुर में मुखिया एवं अंचल, ब्लॉक के अधिकारी की मिलीभगत से सबकुछ कागज पर चल रहा है। मंजय राम ने बताया कि 10 दिनों से हमलोग बाढ़ से घिरे हुए हैं। कोई अधिकारी नहीं आया है। कहीं भी सामुदायिक किचन नहीं चलाया गया। नरेश राम ने कहा कि हमलोगों के घर का राशन खत्म है। नाव नहीं है। बीमार पड़ने पर पानी में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.