पटना, जनवरी 19 -- बाढ़ अनुमंडल मुख्यालय परिसर में राष्ट्रकवि दिनकर की आदमकद प्रतिमा को लगाने के लिए मांग तेज हो गई है। सोमवार को समाजसेवी हेमंत कुमार ने स्थानीय विधायक डॉ. सियाराम सिंह और एसडीएम गरिमा लोहिया को प्रतिमा लगाने के लिए ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि आजादी के संघर्ष काल में दिनकर ने 6 जनवरी 1938 से 30 मार्च 1938 तक बाढ़ निबंधन कार्यालय में अवर-निबंधन के पद पर रहे। उस दौर में देशभक्ति कविता लिखने के कारण अल्पावधि में ही उनका तबादला कर दिया गया। कहा कि राष्ट्रकवि दिनकर की प्रतिमा नई पीढ़ियों में राष्ट्रीयता और रचनात्मकता का संचार करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.