गया, जुलाई 16 -- दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण मोरहर नदी में बुधवार को बाढ़ आ गई। कई साल बाद नदी के दोनों छोर तक हाथी डूवाब पानी जाता दिखा। इसमें आमस के वाजिदपुर गांव के पास नदी में बसे दर्जन भर से अधिक महादलितों के आशियाना बह गए। हालांकि बाढ़ आने से पूर्व आशियाने में रह रहे लोग सुरक्षित ठिकाने पर चले गए थे। इस कारण सभी सुरक्षित बच गए। हालांकि नदी के आखिरी छोर पर बसे कुछ लोगों के आशियाना तक बाढ़ का पानी नहीं पहुंच सका। उसमें रह रहे लोगों के सामने से नदी में उफान भरती बाढ़ गुजर रही थी। यदि लोग सतर्क नहीं होते तो यहां बड़ी घटना घट सकती थी। तब अधिकारियों के लिए घटना गले की फांस बन जाती। कब्जा जमाने को लगाया गया था आशियाना जानकारी के मुताबिक आमस की कलवन पंचायत के वाजिदपुर टोला मंशाडीह के दर्जनों महादलित परिवार नदी में कब्जा जमाने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.