संवाददाता, मार्च 23 -- Chacha-Bhatija Arrested: पिछले वर्ष सिक्किम में आई बाढ़ में गोरखपुर के गगहा इलाके के राहुल त्रिपाठी की बुलेट बह गई। इंश्योरेंस खत्म होने पर राहुल ने साजिश के तहत पहले गायब हो चुके बुलेट का इंश्योरेंश कराया और क्लेम हासिल करने के लिए गगहा के पण्डेयपार बाजार से चोरी दिखाकर मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने जब जांच शुरू की तब विवेचना में साजिश सामने आई। गगहा पुलिस ने इस मामले में राहुल त्रिपाठी के साथ ही उसके चाचा आदित्यराम त्रिपाठी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। गगहा क्षेत्र के सोहगौरा निवासी राहुल त्रिपाठी पुत्र सुरेन्द्र राम त्रिपाठी ने गगहा थाने पर अपनी बुलेट चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें लिखा था कि 17 मार्च की शाम पाण्डेयपार पुल के नीचे बुलेट खड़ी कर सब्जी ले रहा था, लौटा तो ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.