प्रयागराज, अगस्त 10 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। पिछले दिनों आई बाढ़ में शहर के दो दर्जन जानवरों की मौत हो गई। मरने वाले मवेशी और कुत्ते बाढ़ में फंस गए थे। इन्हें कई दिन तक खाना नहीं मिला। भूख से तड़पते मवेशी और कुत्तों की लोगों ने आवाज सुनी। फिर इनकी आवाज अचानक शांत हो गई। बाढ़ में फंसे जानवरों को खानपान देने और बचाने के लिए निकली संस्था रक्षा ने यह दावा किया है। संस्था की संचालक वंशिका गुप्ता ने बताया कि शहर के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुसने से सैकड़ों जानवर फंस गए। कई जानवरों के पास न तो खाना था, न ही आश्रय, और न ही बचने का कोई रास्ता। लोगों से पूछकर बाढ़ में फंसे जानवरों तक नाव से पहुंचे। मौके पर कई जानवर मरे मिले। इनमें लगभग आधा दर्जन कुत्ते थे। बाढ़ में फंसे 200 से अधिक जानवर और कुत्तों को बचाया गया। वंशिका के अनुसार आठ दिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.