प्रयागराज, अगस्त 4 -- प्रयागराज। द्रौपदी घाट स्थित एक डेयरी से बाढ़ में फंसे गोवंशों को बाहर निकाला गया। डेयरी संचालकों ने ही गोवंशों को बाहर निकाला। एक डेयरी संचालक ने बताया कि बाढ़ के विकराल होने का अंदाजा किसी को नहीं था। रविवार सुबह गंगा का जलस्तर बढ़ता देख एक दर्जन गोवंशियों को बाढ़ से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। प्रशासन ने बाढ़ से घिरे इलाकों मे मवेशियों को रखने का भी इंतजाम किया है, लेकिन द्रौपदी घाट व आसपास के डेयरी संचालक शिविरों में नहीं जाते। डेयरी संचालक घाट को जाने वाले मार्ग किनारे ही मवेशियों को रखते हैं। डेयरी संचालक भी आसपास ही रहते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...