पटना, जनवरी 7 -- बाढ़ रेलवे स्टेशन के पश्चिमी गेट से कुछ दूरी पर पटना जाने के दौरान ट्रेन से गिरने से बीमार दुकान के कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान स्थानीय बेढ़ना के शांति टोला निवासी अखिलेश कुमार (24) पिता सुनील महतो के रूप में हुई है। रेल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम अनुमंडलीय अस्पताल में कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि अखिलेश कुमार स्टेशन बाजार स्थित एक हार्डवेयर की दुकान में काम करता था। वह अपना इलाज कराने के लिए पटना जा रहा था। तभी ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...