अलीगढ़, दिसम्बर 29 -- जट्टारी, संवाददाता। टप्पल क्षेत्र के यमुना तटवर्ती गांव महाराजगढ़ में हर वर्ष आने वाली बाढ़ ग्रामीणों के लिए भारी संकट बन जाती है। इस वर्ष भी बाढ़ ने महाराजगढ़ गांव में तबाही मचाई है। गांव में बाढ़ के कारण लगभग 30 से अधिक मकानों की दीवारें फट गईं, वहीं कई घरों में दरारें आ जाने से वे रहने लायक नहीं बचे हैं। बाढ़ के दौरान मनवीर पुत्र रामस्वरूप निवासी महाराजगढ़ का मकान पूरी तरह से ढह गया। मकान गिर जाने के बाद से मनवीर अपने परिवार के साथ बेहद कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहा है। बाढ़ के समय जनप्रतिनिधियों और आलाधिकारियों द्वारा पीड़ितों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी मनवीर को किसी प्रकार की ठोस आर्थिक सहायता नहीं मिल सकी है। मकान गिर जाने के कारण वह अपने छोटे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.