पटना, अक्टूबर 8 -- बाढ़ प्रखंड की राणाबीघा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अनिल सिंह के खेत में काम करने के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। घटना मंगलवार की है। परिजनों ने बताया कि कोर्ट एरिया में हुई बैठक में भाग लेने के बाद पैक्स अध्यक्ष घर पहुंच अपने खेत में काम करने गए थे। इसी दौरान पोल से बिजली का तार टूट कर नीचे गिरा हुआ था। जिसकी चपेट में अनिल सिंह आकर झुलस गए। परिजनों ने तत्काल उन्हें इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पैक्स अध्यक्ष अनिल सिंह की मौत पर भाजपा नेता डॉ. सियाराम सिंह, जिप सदस्य विजय शंकर, पैक्स अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, कन्हैया सिंह, जितेंद्र कुमार, खाल्टर सिंह ,विजय कुमार सिंह, मृत्युंजय सिंह ने शोक व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस...