पटना, जनवरी 10 -- बाढ़ में शनिवार को कटिहार इंटरसिटी का इंजन फेल हो गया। इस वजह से डाउन लाइन पर डेढ़ घंटे तक ट्रेन सेवाएं बाधित रहीं। डाउन लाइन प्रभावित रहने कई ट्रेनें पीछे के स्टेशन पर खड़ी रहीं। कोसी सुपर फास्ट एक्सप्रेस, पटना-झाझा मेमू ट्रेन को किसी तरह सटिंग लाइन से गुजरा गया। वहीं पाटलिपुत्र एक्सप्रेस और भागलपुर इंटरसिटी की टाइमिंग में परिवर्तन किया गया। दरअसल, कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन के मोटर में प्रेशर नहीं बनने से परेशानी आ गई थी। इस वजह से ट्रेन करीब डेढ़ घंटे से अधिक समय तक स्टेशन पर खड़ी रही। इस दौरान यात्री परेशान नजर आए। इंजन में खराबी आने की जानकारी मिलते ही रेलवे की तकनीकी टीम की ओर से मरम्मत कार्य शुरू किया गया। काफी प्रयास के बाद खराबी को दूर किया गया। जिसके बाद शाम करीब छह बजे ट्रेन बाढ़ स्टेशन से अपने गंतव्य क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.