बिहारशरीफ, जनवरी 20 -- फाइनल में तरेगना की टीम को 8 रनों से हराया विजेता टीम को 50 तो उपविजेता को मिले 25 हजार रुपये फोटो : हिलसा01-हिलसा प्रीमियर लीग का खिताब जीतने के बाद अतिथियों के साथ विजेता टीम। हिलसा, निज प्रतिनिधि। हिलसा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट-03 का मंगलवार को समारोहपूर्वक समापन किया गया। इसमें में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला बाढ़ और तरेगना की टीमों के बीच हुआ। संघर्षपूर्ण मुकाबले में बाढ़ ने तरेगना को आठ रनों से हराकर चैम्पियन का खिताब हासिल किया। विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। विजेता को 50 हजार तो उपविजेता टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया गया। टॉस जीतकर बाढ़ की टीम ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजों ने इस निर्णय को सही साबित करते हुए निर्धारित 15 ओवर में ...