आगरा, सितम्बर 19 -- यमुना और चंबल में आई बाढ़ से प्रभावित बाह तहसील के 15 गांवों के किसानों को 64,93,091 रुपये का भुगतान कर दिया गया है। अन्य तहसीलों के प्रभावित गांवों के लिए फीडिंग का कार्य चल रहा है। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को जल्द सर्वे कराकर मुआवजा दिए जाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने जनपद में यमुना व चंबल नदी में आई बाढ़ से प्रभावित गांवों में हुए नुकसान के लिए मुआवजा व क्षतिपूर्ति कार्य की समीक्षा की। एडीएम वित्त व राजस्व शुभांगी शुक्ला ने बताया कि यमुना नदी में आई बाढ़ से प्रभावित ग्रामों से संबंधित फीडिंग का कार्य चल रहा है। जल्द ही भुगतान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तहसील बाह में माह जुलाई, अगस्त में चंबल नदी में आई बाढ़ से प्रभावित गांवों का राजस्व व कृषि विभाग की टीम द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.