नोएडा, सितम्बर 6 -- रबूपुरा,संवाददाता। यमुना खादर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव में फंसे 25 मजदूरों को शनिवार को बचाव व राहत कार्य कर बाहर निकाला गया है। मजदूरी करने के लिए आए इन लोगों को सुरक्षित उनके घर भेज दिया गया है। रबूपुरा के हरियाणा सीमावर्ती पुरानी यमुना में पानी आने से क्षेत्र के चंडीगढ़, मेंहदीपुर, सिरौली बांगर आदि गांव प्रभावित हुए हैं। बाढ़ के पानी में सड़क कटने से नगला चंडीगढ़ गांव का संपर्क अन्य जगहों से कट गया है। इस गांव में फंसे 25 मजदूरों को एनडीआरएफ की टीम ने शनिवार को रेस्क्यू कर सुरक्षित जगह पर पहुंचाया। सभी मजदूर गांव में रहकर मजदूरी कर रहे थे। चंडीगढ़ गांव के प्रधान अमरीक सिंह ने बताया कि खुर्जा के अरनिया के रहने वाले ये मजदूर उनके गांव में राजमिस्त्री का कार्य करने के लिए आए हुए थे। बाढ़ के चलते यहां फंस गए थे। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.