श्रावस्ती, अगस्त 8 -- जमुनहा, संवाददाता। जिला पंचायत अध्यक्ष ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना। साथ ही बाढ़ से हुए क्षति का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। पूर्व भाजपा सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने शुक्रवार को जमुनहा तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ जमुनहा एसडीएम प्रवीण कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष ने जमुनहा तहसील से जिला मुख्यालय भिनगा को जोड़ने वाले मार्ग की कटी सड़क का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों को जल्द ही मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मधवापुर पुल निर्माण में पिछली सरकार की लापरवाही के चलते इस मार्ग की...