आगरा, अगस्त 29 -- पटियाली। किसानों की समस्याओं को लेकर गुरूवार को भारतीय किसान यूनियन हलधर के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पटियाली तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान किसान नेताओं ने बाढ़ प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने व यूरिया खाद की कालाबाजारी रोकने की मांग उठाई गई। एक मांग पत्र शासन में मुख्यमंत्री के नाम प्रशासन के माध्यम से भिजवाया गया है। किसान नेताओं ने कहा कि पटियाली तहसील के बाढ़ प्रभावित गांवों का उचित तरीके से सर्वे करा कर के सभी किसानों को उनके नुकसान का उचित आकलन करके उचित मुआवजा दिया जाए। जिन किसानों की जमीने बाढ़ में कट गई हैं उन्हें सरकारी भुमि पर पट्टे करा करके दिये जाएं, जिससे किसान अपने बच्चों का पालन पोषण कर सकेंगे। जिनके किसानों व गरीबों के मकानों का बाढ़ से नुकसान हुआ है, उसका सर्वे कराकर पक्के मकानों का न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.