महाराजगंज, सितम्बर 11 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए डीएम संतोष कुमार शर्मा ने तैयारियों की समीक्षा की। तटबंधों का निरीक्षण, बाढ़ चौकियों की स्थापना, राहत शिविरों की व्यवस्था, नाव, नाविक एवं गोताखोरों की उपलब्धता जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विभागवार समीक्षा की गई। कहा कि बाढ़ पूर्व तैयारियों में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सिंचाई विभाग को तटबन्धों का निरीक्षण कर कमजोर स्थानों की मरम्मत तत्काल पूर्ण करने के लिए कहा। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग को बाढ़ चौकियों को सक्रिय रखने, नाव-नाविक व गोताखोरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा राहत सामग्री का अग्रिम भंडारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को मोबाइल मेडिकल यूनिट, एम्बुलेंस, आवश्यक दवाओं और जलजनित रोगों से बचाव की व्यवस्था सुनिश्चित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.