बलिया, अगस्त 13 -- लालगंज। क्षेत्र के रामनाथ पाठक इंटर कॉलेज मुरारपट्टी परिसर में बुधवार को नायब तहसीलदार रोशन सिंह की उपस्थिति में प्रधान प्रतिनिधि मोनू पाठक ने हृदयपुर पंचायत के 405 बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री का वितरण किया। बता दें कि इस पंचायत की आधी आबादी बाढ़ से घिरी थी। लेखपाल चाणक्य बैंकटेश तथा प्रधान प्रतिनिधि ने घर-घर घूमकर बाढ़ पीड़ित परिवार के महिलाओं के नाम से सूची बनाई। आज पीड़ितों में राशन किट साथ आलू, मुरीह, प्लास्टिक की बाल्टी आदि कुल 26 प्रकार के सामान दिए गए। इस मौके पर बहुआरा प्रधान प्रतिनिधि अमित सिंह, कानूनगो अजीत श्रीवास्तव, शिव प्रसाद, क्षेत्रीय लेखपाल बैंकटेश चाणक्य, चौकी प्रभारी लालगंज अश्विनी मिश्र, एसआई दोकटी के साथ पुलिसकर्मी थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.