आरा, अगस्त 25 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में राजद की ओर से सोमवार को धरना दिया गया। अध्यक्षता प्रदेश महासचिव मनोज सिंह ने की और संचालन प्रखंड अध्यक्ष जयराम यादव ने किया। धरना में बाढ़पीड़ितों को लेकर छह सूत्री विशेष मांग रखी गई। इसमें बाढ़ प्रभावितों का नया नाम जोड़ने , मुआवजा से वंचित बाढ़ पीड़ितों को राशि दिलाने, बाढ़ के दौरान हुई मौत पर सरकार को 25-25 लाख मुआवजा देने हेतु, कुछ पंचायतें बाढ़ प्रभावित होकर भी बाढ़ प्रभावित घोषित नहीं हुई हैं, जिन्हें बाढ़ क्षेत्र घोषित करने, पूरे बड़हरा विधानसभा में बिजली और लो वोल्टेज की समस्या में सुधार करने और अंचल व प्रखंड में घोर अनियमितता को खत्म करने की मांग उठाई। बड़हरा की जनता आने वाले विधानसभा के चुनाव में बाढ़ का हिसाब करेगी। विनोद चंद्रवंशी, जिला पार्षद भीम यादव और साल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.