पीलीभीत, सितम्बर 20 -- पीलीभीत। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के जिले में दौरे पर सवाल उठाते हुए सपा जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक व्यक्तिगत दौरे को सरकारी दौरा बनाया गया। आरोप लगाया कि एक शख्स के लिए आए उपमुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों की अनदेखी की। जबकि कटान पीड़ितों का दुख दर्द भी देखा जाना चाहिए था। वीडियो बयान जारी करते हुए सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के दुख दर्द की अनदेखी की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...