लखीसराय, जनवरी 10 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के नया बाजार केआरके मैदान में चल रहे रोहित मेमोरियल सीजन टू टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में महिसोना की टीम ने बाढ़ को 20 रन से हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। शानदार बल्लेबाजी के लिए महिसोना के शेखर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। जिसे स्काई विजन पब्लिक स्कूल के निदेशक बबलू शर्मा ने ट्रॉफी व नगद देकर पुरस्कृत किया। उद्घाटन पटेल सेवा संस्थान के अध्यक्ष अभिषेक पटेल उर्फ पुन्नू बाबू एवं टूर्नामेंट के आयोजक आरसीसी क्रिकेट क्लब के सदस्य ने सामूहिक रूप से किया। टूर्नामेंट मीडिया प्रभारी कुलभूषण गिरी ने बताया कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी विजेता टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 242 रन बनाया। जिसमें कप्तान शिखर ने 44 गेंद में 6 चौका व 7 छक्का के म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.