आगरा, अगस्त 25 -- यूपी के आगरा में उफान पर आई यमुना से बाढ़ की स्थिति बन गई थी। वाटर वर्क्स पर पानी बाढ़ की चेतावनी स्तर 495 फीट से नौ इंच ऊपर पहुंच गया था। गोकुल बैराज से पानी का डिस्चार्ज बढ़ाकर एक लाख क्यूसेक कर दिया था। उधर, रुनकता में यमुना के उफान के चलते नाव व स्टीमर का संचालन बंद है। इसके बाद भी मथुरा जिले के सटे गांव से आगरा आने-जाने वालों को यमुना पार कराने के लिए अवैध रूप से स्टीमर का संचालन किया जा रहा है। अधिकारियों का अनुमान था कि जलस्तर बाढ़ के चेतावनी स्तर 499 फीट को छू सकता है। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। गोकुल से डिस्चार्ज कम होना शुरू हो गया। इससे आगरा के वाटर वर्क्स पर रविवार को जलस्तर 493.6 फीट दर्ज हुआ है। गोकुल से 64,297 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के मुताबिक दो दिन में स्थिति सामान्य होगी। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.