पटना, नवम्बर 5 -- जदयू कार्यकर्ता करण कुमार के साथ कथित तौर पर मारपीट को लेकर बाढ़ विधानसभा क्षेत्र के राजद प्रत्याशी कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया सहित 12 के खिलाफ पंडारक थाने में केस दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष नवनीत राय ने बताया कि करण कुमार की लिखित प्रतिवेदन के आधार पर कार्रवाई की गई है। इसमें कहा गया है कि सोमवार की शाम 7:00 बजे उसे पकड़कर टाल क्षेत्र में ले जाकर मारपीट की और हथियार दिखाकर मोबाइल पर बयान दर्ज कराने का प्रयास किया। फिर कमरे में बंद कर दिया,जहां से वह किसी तरह भाग निकला। उन लोगों ने फायरिंग भी की। जख्मी करण कुमार का इलाज पंडारक अस्पताल में कराया गया है । वहीं,लल्लू मुखिया ने बताया कि इस मामले से उनका दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है। पुलिस की निगरानी में वह अपना चुनाव प्रचार कर रहे हैं। सरकारी सुरक्षाकर्मी दीपक कु...